LOADING...
हेमा मालिनी ने बताया अब क्यों नहीं करतीं फिल्में, बोलीं- आज के सिनेमा से तालमेल मुश्किल
हेमा मालिनी अब क्यों नहीं करतीं फिल्में?

हेमा मालिनी ने बताया अब क्यों नहीं करतीं फिल्में, बोलीं- आज के सिनेमा से तालमेल मुश्किल

Jul 11, 2026
04:05 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि उन्होंने फिल्मों से दूरी क्यों बना ली है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सिनेमा का सुनहरा दौर अब बीत चुका है और आजकल जिस तरह से फिल्में बन रही हैं, उस बदलते तौर-तरीके के साथ तालमेल बिठाना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। वो इस नए माहौल में खुद को सहज महसूस नहीं करतीं। आइए जानें क्या कुछ बोलीं हेमा।

बयान

"मैं भाग्यशाली थी, जो सुनहरे दौर का हिस्सा रही"

जूम से बातचीत में हेमा बोलीं, "वो एक बिल्कुल अलग दौर था। मैं कहूंगी कि वह फिल्म इंडस्ट्री का सुनहरा काल था और मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं उस सफर का हिस्सा रही। उस समय कई खूबसूरत फिल्में बनीं, खासकर महिलाओं पर केंद्रित फिल्में। मैं किस्मत वाली थी कि मुझे 'सीता और गीता' जैसी फिल्में और यहां तक कि मेरी पहली फिल्म 'सपनों का सौदागर', 'खुशबू' और कई अन्य बेहतरीन फिल्मों में भूमिकाएं मिलीं।"

वजह

हेमा ने बताया क्यों बनाई फिल्मों से दूरी

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया और कई निर्माताओं ने उन्हें बार-बार अपनी फिल्मों में लिया। उस दौर में फिल्मों में 5-6 गाने होते थे और उनका हिट होना बेहद जरूरी माना जाता था। उन्होंने कहा, "आज फिल्में बनाने का तरीका काफी बदल गया है। लोग मुझसे काम न करने की वजह पूछते हैं, लेकिन मौजूदा दौर के सिनेमा के साथ तालमेल बैठाना मेरे लिए मुश्किल है।"

Advertisement

श्रेय

हेमा ने मां को दिया अपनी सफलता का श्रेय 

हेमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें सही दिशा दिखाई और वही करने के लिए प्रेरित किया, जो उनके लिए बेहतर था। उस समय मार्गदर्शन के लिए टीवी या अन्य साधन नहीं थे। मां ने उनकी डांस ट्रेनिंग से लेकर फिल्मों में कदम रखने तक हर पड़ाव पर साथ दिया। हेमा ने कहा कि उनकी मां का लगातार समर्थन और मार्गदर्शन उनके पूरे सफर में बेहद महत्वपूर्ण रहा।

Advertisement