मनोरंजन
आने वाली फिल्म 'पेड्डी' के गाने 'हेलअल्लालो' का प्रोमो अभी-अभी रिलीज हुआ है। इसमें राम चरण, श्रुति हासन और जाह्नवी कपूर एक डांस नंबर में अपनी जबरदस्त ऊर्जा बिखेरते नजर आ रहे हैं।
इस प्रोमो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और देखते ही देखते यह काफी तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद से ही फैंस के बीच खूब हंगामा मचा हुआ है और हर कोई पूरा गाना देखने के लिए बेताब है।
आपको बता दें कि यह पूरा गाना 23 मई को रिलीज होगा।
कहां होगा 'हेलअल्लालो' लॉन्च?
'हेलअल्लालो' का लॉन्च भोपाल में एक शानदार इवेंट में किया जाएगा। इसमें राम, जाह्नवी, निर्देशक बुची बाबू सना और निर्माता वेंकट सतीश किलारू शिरकत करेंगे। साथ ही, ए आर रहमान का लाइव परफॉर्मेंस भी होगा।
फिल्म 'पेड्डी' में राम एक एथलीट के किरदार में हैं, जो खेल के मैदान और निजी जिंदगी, दोनों में आने वाली चुनौतियों से जूझते हैं।
इस फिल्म में जाह्नवी उनकी प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म स्पोर्ट्स एक्शन और रोमांस का एक बेहतरीन मेल है, जिसमें ढेर सारे सितारों का दम भी देखने को मिलेगा।