संजय गुप्ता के निधन से टूटे ऋतिक रोशन बोले- काश तुम्हें और कसकर गले लगाया होता
क्या है खबर?
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 59 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। घर में संतुलन बिगड़ने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ये दुखद हादसा हुआ। उनके अचानक जाने से पूरा सिनेमा जगत स्तब्ध है। हिट फिल्म 'काबिल' में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता ऋतिक रोशन ने गुप्ता के निधन पर गहरा दुख जताया है। ऋतिक ने शूटिंग के खास पलों को याद कर बेहद भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें धन्यवाद कहा।
भावुक श्रद्धांजलि
तुम्हारे साथ बस एक फिल्म काफी नहीं थी दोस्त- ऋतिक
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'संजय, मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी दोस्त। तुम्हारे साथ सिर्फ एक फिल्म काफी नहीं थी... मैं तुम्हारे साथ बिताए उस समय को हमेशा बहुत प्यार से याद रखूंगा.. तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, और हर नए विचार के साथ तुम्हारे भीतर का वो बच्चा जो खिल उठता था। हमें अभी साथ में बहुत कुछ करना बाकी था यार, ये बहुत जल्दबाजी में हो गया। मेरे दोस्त, मैं तुम्हें हमेशा बेहद आभार के साथ याद रखूंगा।'
जानकारी
छलका ऋतिक का दर्द
ऋतिक ने आगे लिखा, 'काश मैंने तुम्हें और कसकर गले लगाया होता और 'काबिल' के बेहतरीन अनुभव के लिए शुक्रिया कहा होता। कोई नहीं जान पाएगा कि तुमने उस फिल्म के लिए कितना योगदान दिया। मेरा दिल टूट गया है। ये बहुत जल्दी हो गया।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ऋतिक रोशन का पोस्ट
Sanjay , I'm gonna miss you man. One film with you wasn't enough ... I will always remember our time together with so much love for you .. your laughter, your passion , that child in you that lit up with every good idea , there was so much more we needed to do together man , this… pic.twitter.com/ePpl6Kpgrr
— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 31, 2026