कंगना रनौत को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने 'भारत भाग्य विधाता' को किया टैक्स-फ्री
क्या है खबर?
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को रिलीज हुई। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले। उधर कंगना ने अपनी एक्टिंग से भी दिल जीत लिए। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत ठंडी रही। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कुछ खास उछाल नहीं आया। इसी बीच कंगना के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को राज्य में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है।
अपील
मुख्यमंत्री ने की दर्शकों से ये अपील
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलान किया है कि फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त किया जाएगा। ये घोषणा शनिवार को चंडीगढ़ में फिल्म की एक स्क्रीनिंग के बाद की गई, जिसमें मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए थे। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे एक प्रेरक और प्रेरणादायक सिनेमाई अनुभव बताया और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस फिल्म को बड़े पैमाने पर (ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा) देखा जाना चाहिए।
तारीफ
सले से गदगद हुईं कंगना
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेरणादायी फिल्मों को सभी को देखना चाहिए, इसलिए राज्य में इस फिल्म को टैक्स-फ्री किया जाएगा। उनके अनुसार, ये फिल्म लोगों को अपने कर्तव्यों का एहसास कराती है। मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कंगना ने कहा कि इससे फिल्म हरियाणा के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की भी सराहना की और कहा कि टैक्स-फ्री होने से फिल्म हर नागरिक तक पहुंच सकेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए क्या बोले मुख्यमंत्री
#WATCH | Chandigarh: After watching the film 'Bharat Bhagya Vidhata', Haryana CM Nayab Singh Saini says, "I have said that such motivational films which inspire us should be watched by all of us. We will declare this 'tax-free' in Haryana because this inspires us and makes us… https://t.co/t7WWlveQJN pic.twitter.com/XN9TCnvKBC
— ANI (@ANI) June 13, 2026
समर्थन
हरियाणा से पहले दिल्ली में भी टैक्स-फ्री हुई थी कंगना की फिल्म
कंगना की इस फिल्म को दिल्ली में भी ऐसा ही समर्थन मिला था। हरियाणा से पहले, दिल्ली में 'भारत भाग्य विधाता' को टैक्स-फ्री किया गया था, ताकि वहां भी ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रेरणादायक फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देख सकें। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म की तारीफ करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील करते हुए ऐलान किया था कि दिल्ली सरकार इस फिल्म को शहर में टैक्स-फ्री करेगी ताकि हर नागरिक इसे देख सके।
दमदार अभिनय
'भारत भाग्य विधाता' में फिर दिखा कंगना का दम
'भारत भाग्य विधाता' में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। मनोज तपड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को कंगना और शैलेश आर सिंह ने मिलकर बनाया है। इस फिल्म के जरिए कंगना ने एक बार फिर असल जिंदगी से प्रेरित हीरो का किरदार निभाकर साबित कर दिया है कि वो इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक क्यों हैं।