हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वाइनस्टीन पर बलात्कार का आरोप, इस अभिनेत्री ने दी गवाही
मनोरंजन
74 वर्षीय हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वाइनस्टीन का तीसरा ट्रायल इस हफ्ते मैनहट्टन में शुरू हो गया है। इस मामले में आरोप है कि 10 साल पहले उन्होंने एक होटल के कमरे में अभिनेत्री जेसिका मान के साथ बलात्कार किया था। 7 पुरुषों और 5 महिलाओं वाली न्यायपीठ इस मामले में फैसला सुनाएगी। जेसिका एक बार फिर उनके खिलाफ गवाही दे रही हैं।
वाइनस्टीन की कानूनी टीम ने नई दलील पेश की
जेसिका अकेली ऐसी महिला हैं जो गवाही दे रही हैं। उन्होंने 2020 के एक मामले में भी गवाही दी थी, जिसमें वाइनस्टीन दोषी करार दिए गए थे। हालांकि, बाद में वह फैसला पलट गया था। अब उनकी कानूनी टीम एक नई बचाव रणनीति आजमा रही है। जज कर्टिस फारबर इस पूरे ट्रायल की निगरानी कर रहे हैं, जिसके लगभग दो हफ्तों तक चलने की उम्मीद है।