Loading...
हर्षवर्धन राणे की 'सिला' को मिली रिलीज तारीख, नए पोस्टर के साथ हो गया ऐलान
हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सिला' की रिलीज तारीख घोषित

हर्षवर्धन राणे की 'सिला' को मिली रिलीज तारीख, नए पोस्टर के साथ हो गया ऐलान

Oct 23, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

हर्षवर्धन राणे के फैंस के लिए अगला साल काफी रोमांचक होने वाला है। हाल ही में, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुलिस कंपनी' की रिलीज तारीख का ऐलान हुआ था, जो जून, 2027 में आ रही है। अब लंबे समय से चर्चित उनकी एक और फिल्म 'सिला' की रिलीज तारीख घोषित हुई है। इसका निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। फिल्म में 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा भी दिखाई देंगे। फिल्म का नया लुक पोस्टर भी सामने आया है।

घोषणा

दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे हर्षवर्धन

'सिला' एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका पोस्टर हाई-ऑक्टेन एक्शन और गहरे रहस्य की झलक प्रस्तुत करता है। इसमें हर्षवर्धन का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।

फिल्म में वह 'विराट' नाम का किरदार निभा रहे हैं। उनके लुक से स्पष्ट है कि वह दमदार एक्शन करते दिखेंगे।

उनके साथ मुख्य किरदार में सादिया खतीब नजर आएंगी। करण खलनायक की भूमिका में होंगे।

जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, फिल्म 'सिला' 5 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT