Loading...
हर्षवर्धन राणे फिर मचाएंगे पर्दे पर धमाल, 'एक दीवाने की दीवानियत' के निर्माता संग मिलाया हाथ
हर्षवर्धन राणे की अगली फिल्म का नाम 'मजनू'

हर्षवर्धन राणे फिर मचाएंगे पर्दे पर धमाल, 'एक दीवाने की दीवानियत' के निर्माता संग मिलाया हाथ

Nov 24, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

अभिनेता हर्षवर्धन राणे और निर्माता अंशुल गर्ग एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की अगली फिल्म का नाम 'मजनू' है, जिसे 'देसी मूवीज फैक्ट्री' (DMF) निर्मित करेगी। यह हर्षवर्धन और प्रोडक्शन हाउस का एक और सहयोग होगा। फिल्म की शूटिंग 1 दिसंबर, 2026 से शुरू होने वाली है। अपनी पिछली साझेदारी के बाद दोनों इस फिल्म के जरिए एक नई कहानी बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारी में हैं।

बात

हर्षवर्धन के साथ काम करने पर बोले अंशुल

हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स गुप्त रखी है।

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए अंशुल ने कहा, "जब कोई सहयोग स्वाभाविक रूप से बनता है, तो वह हमेशा रोमांचक होता है। हर्षवर्धन के साथ फिर से काम करने को लेकर मैं ऐसा ही महसूस कर रहा हूं। 'एक दीवाने की दीवानियत' में साथ काम करने के बाद, हमें पता था कि हमारे पास एक और कहानी पर साथ काम करने का मौका है।"

खुलासा

फिल्म की स्टार कास्ट का नहीं हुआ खुलासा

अंशुल ने आगे कहा, "मजनू एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसे लेकर हम बहुत उत्साहित हैं और हम दर्शकों के सामने कुछ खास पेश करने के लिए उत्सुक हैं। DMF में, हमारी हमेशा यही कोशिश रही है कि हम ऐसी कहानियां सुनाएं जो लोगों से जुड़ सकें और यह फिल्म उसी दिशा में एक और कदम है।"

वहीं इस प्रोजेक्ट के निर्देशक, कलाकारों और अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी आने वाले समय में दी जाएगी।

ADVERTISEMENT