NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को ट्विटर पर किया जा रहा ट्रोल, जानिए कारण
    मनोरंजन

    अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को ट्विटर पर किया जा रहा ट्रोल, जानिए कारण

    अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को ट्विटर पर किया जा रहा ट्रोल, जानिए कारण
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 05, 2021, 03:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को ट्विटर पर किया जा रहा ट्रोल, जानिए कारण
    अपने पिता अनिल कपूर के साथ हर्षवर्धन कपूर

    अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यूं तो वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते, लेकिन उनके हालिया ट्वीट को लेकर लोग ट्विटर पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन ज्यादातर लोगों के निशाने पर हैं। लोग उनके एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, मामला पटाखों और पर्यावरण से जुड़ा है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    हर्षवर्धन ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था?

    हर्षवर्धन के जिस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, उसमें वह पटाखों को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ट्वीट में लिखा है, ;लोग अब भी हर जगह पटाखे जला रहे हैं। मेरे पालतू डरे हुए हैं। घर में सभी असहज महसूस कर रहे हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'कई तरीकों से ये पटाखे पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक हैं। कभी-कभार कॉमन सेंस का उपयोग करना बेहतर होता है।' हालांकि, अब हर्षवर्धन अपना ये ट्वीट डिलीट कर चुके हैं।

    ट्रोलर्स ने शेयर की हर्षवर्धन की पुरानी तस्वीर

    ट्रोल होते ही हर्षवर्धन ने अपना वो ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि, उनके डिलीट करने से पहले ही कुछ लोग उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे। दरअसल, लोग उनकी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ दिख रहे हैं, वहीं उनके पिता पटाखे फोड़ते दिख रहे हैं। इस पर हर्षवर्धन ने जवाब दिया, 'यह पांच साल पुरानी तस्वीर है। हमने इस साल कुछ नहीं किया है। हम पहले से ज्यादा सावधान हैं।'

    लोगों ने यूं लगाई क्लास

    हर्षवर्धन की पुरानी तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या सोनम के बगल में ये आप ही खड़े हैं। क्या आपने अपने डैड को पटाखे जलाने से मना नहीं किया? कॉमन सेंस अभी जागा है आपका?' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'चिकन या केकड़े खाते वक्त जानवर याद नहीं आते अंकल। हैंड बैग के लिए बछड़े और गाय के चमड़े का उपयोग करना जानवरों के प्रति दयालुता है? ज्ञान के लिए धन्यवाद। मेरा त्योहार आपका सामाजिक जागरुकता अभियान नहीं है।'

    यहां देखिए लोगों के पोस्ट

    Hypocrites Sonam Kapoor, brother Harsh Vardhan Kapoor Dad Anil Kapoor Lighting "Pet Friendly" crackers then breathlessly giving #Diwali gyan to low class public to show common sense not light firecrackers 😂#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल #PatakeWaliDiwali pic.twitter.com/zDGD0kuINI

    — Rosy (@rose_k01) November 5, 2021

    हर्षवर्धन ने फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में रखा था कदम

    हर्षवर्धन ने अपना एक्टिंग करियर की शुरुआत 2016 में आई फिल्म 'मिर्जिया' से की थी। इससे पहले उन्होंने 2015 में आई फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। हर्षवर्धन 2018 में फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में नजर आए, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। हर्षवर्धन फिल्म 'AK vs AK' और वेब सीरीज 'रे' में भी दिखे। हालांकि, उन्होंने अब तक पर्दे पर दर्शकों को अपनी मौजूदगी का अहसास नहीं कराया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    अनिल कपूर

    ताज़ा खबरें

    ऐपल ने AR हेडसेट का लॉन्च किया स्थगित, MR हेडसेट को जल्द करेगी पेश- रिपोर्ट ऐपल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद सिराज ने लगातार दूसरे मैच में झटके चार विकेट मोहम्मद सिराज
    फिर दिखेगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, नीरज पांडे की फिल्म में दिखेंगे साथ अजय देवगन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम

    ट्विटर

    BBC की लाइव कवरेज में आने लगीं पॉर्न वीडियो की अश्लील आवाजें, प्रैंकस्टर ने ली जिम्मेदारी BBC
    फ्रांस: दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन फ्रांस
    ट्विटर ने संगठनों के लिए की नए वेरिफिकेशन प्रोग्राम की घोषणा एलन मस्क
    अमेजन ने भारत में शुरू की छंटनी, लगभग 1,000 कर्मचारी होंगे प्रभावित अमेजन

    बॉलीवुड समाचार

    क्या है बॉलीवुड फिल्मों के बहिष्कार का मुद्दा और प्रधानमंत्री को क्यों करनी पड़ी अपील? नरेंद्र मोदी
    'बिग बॉस 16' में एकता कपूर करेंगी 'लव सेक्स और धोखा 2' का ऐलान एकता कपूर
    'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, साझा की तस्वीर तुषार कालिया
    शमिता शेट्टी की फिल्म 'द टेंनेंट' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक शमिता शेट्टी

    सोशल मीडिया

    टॉक्सिक फ्रेंडशिप मानसिक स्वास्थ्य को कर सकती है प्रभावित, ऐसे करें इसे खत्म मानसिक स्वास्थ्य
    नौकरी देने के नाम पर साइबर जालसाजों ने महिला से की 5 लाख रुपये की ठगी साइबर अपराध
    ललित मोदी ने रुचिर मोदी को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, जानें उनके बारे में ललित मोदी
    व्हाट्सऐप पर जल्द मिलेगा ब्लॉक शॉर्टकट फीचर, परेशान करने वाले कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करना होगा आसान व्हाट्सऐप

    अनिल कपूर

    कब आएगा अनिल कपूर-आदित्य रॉय की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर? निर्माताओं ने किया खुलासा आदित्य रॉय कपूर
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    बोनी कपूर ने किया 'मिस्टर इंडिया 2' की तरफ इशारा, जल्द शुरू कर सकते हैं काम बोनी कपूर
    अनिल और आदित्य की 'द नाइट मैनेजर' का फर्स्ट लुक जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी आदित्य रॉय कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023