LOADING...
संगीतकार हर्षित सक्सेना ने समोनिका श्रीवास्तव संग गुपचुत तरीके से की शादी, साझा की तस्वीरें
संगीतकार हर्षित सक्सेना ने समोनिका श्रीवास्तव संग लिए सात फेरे (तस्वीर: इंस्टा/@harshitsaxena_official)

संगीतकार हर्षित सक्सेना ने समोनिका श्रीवास्तव संग गुपचुत तरीके से की शादी, साझा की तस्वीरें

Mar 09, 2023
04:10 pm

क्या है खबर?

संगीतकार-गायक हर्षित सक्सेना अपनी गर्लफ्रेंड समोनिका श्रीवास्तव के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने फरवरी में गुपचुप तरीके से परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अब एक महीने बाद उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, "समोनिका और मैं मुंबई में मिले थे। हम दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। एक दिन समोनिका की मां हमारे घर आईं और रिश्ते की बात की। यह एक अरेंज मैरिज है।"

बयान

हर्षित ने कही ये बात

हर्षित ने 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के एक होटल में समोनिका संग सात फेरे लिए। उन्होंने कहा, "7 फरवरी को हम दोनों ने सगाई की। इस शादी में केवल हमारे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही उपस्थित थे। मैं अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर काफी व्यस्त था, इसलिए मैंने इस शादी को निजी रखा।" गौरतलब है कि हर्षित ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मर्डर 2' में संगीत निर्देशक के रूप में थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें