'ओम का हरि' का शीर्षक हुआ 'हरि-ओम', नाम बदलने के पीछे की दिलचस्प कहानी आई सामने
हरिश व्यास की फिल्म 'ओम का हरि' का नाम बदलकर अब 'हरि-ओम' कर दिया गया है और यह 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हरिश के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अंशुमान झा, रघुबीर यादव और सोनी राजदान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इसकी कहानी भोपाल के एक पिता-पुत्र की जोड़ी पर आधारित है, जिनके अलग-अलग पीढ़ी के विचार उन्हें वाराणसी तक के एक अनोखे सफर पर ले जाते हैं।
अंशुमान ने बताए नाम बदलने के कारण
यह फिल्म हरिश की प्रेम त्रयी का तीसरा और आखिरी हिस्सा है। इससे पहले उनकी 'अंग्रेजी में कहते हैं' और 'हम भी अकेले-तुम भी अकेले' जैसी फिल्में आ चुकी हैं।
अभिनेता अंशुमान झा ने बताया कि नाम बदलने की वजह अधिकारों (राइट्स) से जुड़ी समस्या थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि 'हरि' और 'ओम' दोनों ही शब्द हमारी संस्कृति और इस पारिवारिक कहानी के मूल भाव को दर्शाते हैं।
फिल्म में अलग-अलग पीढ़ियों के बीच के रिश्तों और भावनाओं का एक गहरा रंग देखने को मिलेगा।