Loading...
तेजा सज्जा की छुट्टी, एक 'हनु-मैन' के 2 सीक्वल; हीरो भी अलग और कहानी भी
'हनु-मैन' के आ रहे 2 सीक्वल

तेजा सज्जा की छुट्टी, एक 'हनु-मैन' के 2 सीक्वल; हीरो भी अलग और कहानी भी

Nov 21, 2026
02:01 pm

क्या है खबर?

साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर 'हनु-मैन' के खेमे में बड़ी दरार आ गई है। निर्माता और निर्देशक के बीच छिड़ी जंग के बाद अब एक ही फिल्म के 2 अलग सीक्वल बन रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनों से ही तेजा सज्जा की छुट्टी हो गई है। जहां निर्देशक प्रशांत वर्मा ऋषभ शेट्टी संग 'जय हनुमान' ला रहे हैं, वहीं पुराने निर्माता ने वैष्णव तेज को नया हीरो बनाकर 'हनुमान 2' का ऐलान कर दिया है।

ऐलान

तेजा सज्जा की जगह वैष्णव तेज की एंट्री

ब्लॉकबस्टर 'हनु-मान' के निर्माता निरंजन रेड्डी और निर्देशक प्रशांत वर्मा के बीच विवाद होने के बाद दोनों अलग-अलग सीक्वल बना रहे हैं।

निर्देशक प्रशांत वर्मा ने मैत्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर ऋषभ शेट्टी को हीरो बनाते हुए पहले ही 'जय हनुमान' शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ निर्माता निरंजन रेड्डी ने तेजा सज्जा की जगह अब पंजा वैष्णव तेज को नया हीरो लेकर 'हनुमान 2: द राइज ऑफ वानरास' का ऐलान कर दिया है।

पहला पोस्टर

निर्माताओं ने दिखाई फिल्म की पहली झलक

पोस्टर के साथ निर्माताओं ने फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा, 'एक सपने के साथ शुरू हुआ सफर अब और बड़े स्तर पर आगे बढ़ रहा है। हमें 'हनुमान' की कहानी को आगे बढ़ाने पर गर्व है। पेश है 'हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानरास'। इस फिल्म के लिए पंजा वैष्णव तेज और निर्देशक अवि आनंद के साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं। जल्द ही फिल्म से जुड़ी और जानकारी दी जाएगी।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT