नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित 'हनुमान अंश' की रिलीज तारीख आई, चमत्कार नहीं; दया का पाठ पढ़ाएगी फिल्म
मनोरंजन
संत श्री नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी सीख से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये फिल्म 7 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग (प्राइवेट शो) में इसे काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिससे फिल्म की पूरी टीम बहुत खुश है। कई प्रमुख और जानी-मानी हस्तियां भी इस फिल्म के समर्थन में आगे आई हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
निर्देशक ने 'हनुमान अंश' के लिए की गहरी शोध
फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके लिए बाबा के जीवन पर काफी गहरी रिसर्च की है और 'डिवाइन डेटूर' नाम की किताब भी लिखी है।
इस फिल्म का मकसद सिर्फ चमत्कार दिखाना नहीं, बल्कि दया, सेवा और आध्यात्मिकता के संदेश को युवाओं तक पहुँचाना है।
फिल्म में शोभिना डब्ल्यू सत्या, विहान एस हेगड़े और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।