Loading...
निर्देशक ने की थी कैंची धाम न जाने की अपील, अगले दिन पहुंची 'हनुमान अंश' की टीम
नीम करोली बाबा के दर्शन करने पहुंची हनुमान अंश की टीम

निर्देशक ने की थी कैंची धाम न जाने की अपील, अगले दिन पहुंची 'हनुमान अंश' की टीम

लेखन सयाली
Oct 06, 2026
07:35 pm

क्या है खबर?

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इसकी प्रसिद्धि के चलते नैनीताल स्थित कैंची धाम में नीम करोली बाबा के भक्तों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। इसी बीच निर्देशक विशाल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की थी कि वे भीड़ होने पर वहां न जाएं। हालांकि, उनकी अपील के अगले ही दिन यानि सोमवार को ही 'हनुमान अंश' की पूरी टीम बाबा के दर्शन करने कैंची धाम पहुंच गई।

दर्शन

टीम ने की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की सराहना

मुख्य कलाकार शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी और निर्माता रागिनी सोना समेत टीम के अन्य सदस्यों ने भी बाबा के दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कैंची धाम की यात्रा की व्यवस्था करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। टीम ने कहा कि अच्छी तरह से की गई व्यवस्थाओं की वजह से वे बाबा के दर्शन आसानी से कर पाए और उनका आशीर्वाद ले पाए।

शोभिनव

दर्शन के बाद क्या बोले शोभिनव?

एक वीडियो में शोभिनव ने कहा, "हमारी पूरी टीम को कैंची धाम जाने का मौका मिला। हम यहां बुलाने के लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हमने बाबा का आशीर्वाद लिया और यह दिल को छू लेने वाला पल था। हमें उत्तराखंड के रंगोत्सव फेस्टिवल 2026 को देखने का मौका भी मिला।"

उन्होंने आगे कहा, "उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा मिलते देखना बहुत अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने हमें आमंत्रित किया, सम्मानित किया और हमारे साथ नृत्य भी किया।"

ADVERTISEMENT

अपील

क्या थी फिल्म के निर्देशक की भक्तों से अपील?

रविवार को विशाल ने भक्तों की खचाखच भीड़ को देखते हुए वीडियो बनाया था।

उसमें उन्होंने कहा, "कैंची धाम में बहुत ज्यादा भीड़ है और लोगों का कहना है कि वे 'हनुमान अंश' देखकर वहां पहुंच रहे हैं। अगर ऐसा है तो और नहीं है तो भी हम सबको, जो हम कैंची धाम जाते हैं, हमें वहां की परिस्थिति का पता करके ही जाना चाहिए।"

उन्होंने कैंची धाम के बजाय नीम करौली गांव और वृंदावन जाने की सलाह दी थी।

ADVERTISEMENT