आदित्य धर हुए 'हनुमान अंश' के मुरीद, तारीफ करते हुए कही ये बात
मनोरंजन
विशाल चतुर्वेदी की भक्ति ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' 5वें हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने 5वें शनिवार को 5 लाख 14 हजार टिकट बेचकर 'धुरंधर' और 'छावा' जैसी हालिया हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसकी गूंज फिल्म निर्माता आदित्य धर तक भी पहुंची, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जमकर तारीफ की।
आदित्य ने साझा किया 'हनुमान अंश' का पोस्टर
आदित्य ने 'हनुमान अंश' का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने विशाल को टैग करते हुए अपनी सराहना दिखाने के लिए एक 'ॐ' चिह्न, जुड़े हुए हाथ और दिल वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया।
फिल्म में भक्ति भाव और दमदार कहानी का ऐसा मेल है कि दर्शक इससे बंधे हुए हैं। इसने पांचवें शुक्रवार को ही 12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो हाल की अन्य रिलीज फिल्मों से काफी आगे है।