Loading...
'हनुमान अंश' के OTT प्रीमियर का ऐलान, इन 2 प्लेटफॉर्म पर मचाने आ रही धमाल
'हनुमान अंश' 2 OTT प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज

'हनुमान अंश' के OTT प्रीमियर का ऐलान, इन 2 प्लेटफॉर्म पर मचाने आ रही धमाल

Nov 26, 2026
09:53 am

क्या है खबर?

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित 'हनुमान अंश' डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्मित यह फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनकर सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन देखते ही देखते इसने वो कमाल दिखाया कि सब चकित रह गए। फिल्म ने दुनियाभर में 453 करोड़ रुपये से ज्यादा की बंपर कमाई कर डाली। अब 'हनुमान अंश' OTT पर धूम मचाने आ रही है और इसका प्रीमियर एक नहीं, बल्कि 2 प्लेटफॉर्म पर होगा।

ऐलान

2 OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'हनुमान अंश'

'हनुमान अंश' 27 नवंबर, 2026 को सोनी लिव पर हिंदी भाषा के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है।

फिर 2 दिनों के बाद, इसका प्रीमियर 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। यहां दर्शकों को इसे गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं के साथ देखने का मौका मिलेगा।

फिल्म की कहानी बाबा नीम करोली की जिंदगी, तपस्या और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। शोभिनाव सत्या ने इसमें मुख्य किरदार निभाया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT