Loading...
'हनुमान अंश' के बाद विशाल चतुर्वेदी की अगली पारी, तुलसीदास की गाथा दिखाने की तैयारी
विशाल चतुर्वेदी की नई फिल्म का ऐलान

'हनुमान अंश' के बाद विशाल चतुर्वेदी की अगली पारी, तुलसीदास की गाथा दिखाने की तैयारी

Sep 14, 2026
01:40 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की 'हनुमान अंश' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। इस अपार असफलता के बाद, उन्होंने निर्माता महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर एक नई परियोजना का ऐलान किया है, जिसका शीर्षक 'राम बोला' होगा। यह फिल्म भारतीय इतिहास के सबसे सम्मानित कवियों और आध्यात्मिक व्यक्तित्वों में से एक महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और यात्रा पर आधारित होगी। इसका निर्माण महावीर, विशाल, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह ने किया है।

घोषणा

तुलसीदास की कहानी को पर्दे पर लाएंगे निर्माता

विशाल द्वारा लिखित और निर्देशित 'राम बोला' के जरिए दर्शकों को तुलसीदास की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, जिसमें एक संत व कवि के रूप में उनकी यात्रा और उनकी राम भक्ति पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

200 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर चुकी 'हनुमान अंश' बाबा नीम करोली की कहानी दिखाती है। अब निर्माता भारतीय संत परंपरा से जुड़े एक अन्य व्यक्तित्व पर आधारित कहानी लेकर आएंगे।

हालांकि, फिल्म की रिलीज तारीख आना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT