'दृश्यम 3' के आगे भी नहीं रुकी 'हनुमान अंश', 9वें हफ्ते भी छापे करोड़ों
मनोरंजन
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है, भले ही 'दृश्यम 3' जैसी बड़ी फिल्म के आने से इसके शोज की संख्या 4,345 से घटकर 1,166 रह गई हो।
2 अक्टूबर को फिल्म की कमाई भले ही 2.25 करोड़ रुपये रही, लेकिन इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद 9वें हफ्ते में भी यह अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जो वाकई काबिले तारीफ है।
'हनुमान अंश' ने 9वें हफ्ते के रविवार को कमाए इतने
शोज की संख्या भले ही कम हो गई, लेकिन 'हनुमान अंश' ने शुक्रवार को 54 प्रतिशत की अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज की।
रविवार को तो यह आंकड़ा 57 प्रतिशत तक पहुंच गया और फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये का कमाई किया।
फिल्म का यह लगातार शानदार प्रदर्शन साफ दिखाता है कि दर्शक अब भी इससे जुड़े हुए हैं, जिसके चलते यह इस सीजन की एक सच्ची स्लीपर हिट साबित हुई है।