21 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' ने कमाए 439 करोड़, 890 प्रतिशत ROI से इंडस्ट्री हैरान
लेखन अंशिका शुक्ला
नीम करोली बाबा से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने कुल 21 करोड़ के खर्च पर दुनिया भर से 439 करोड़ की शानदार कमाई की है।
187 करोड़ के शुद्ध मुनाफे के साथ, यह 2026 की सबसे कामयाब फिल्मों में शुमार हो गई है। इसने दर्शकों और फिल्म समीक्षकों, सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
'हनुमान अंश' का 890 प्रतिशत ROI, 'धुरंधर' से बस एक कदम पीछे
फिल्म ने सिनेमाघरों से कुल 140 करोड़ कमाए, जिसमें से 120 करोड़ भारत से और 20 करोड़ विदेशों से आए।
वहीं, डिजिटल, टीवी और म्यूजिक राइट्स बेचकर भी इसे 68 करोड़ की कमाई हुई है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का 890 प्रतिशत का निवेश पर रिटर्न (ROI) इसे इस साल 'धुरंधर: द रिवेंज' के ठीक पीछे ले आया है।
इस मामले में इसने 'दृश्यम: द कंक्लूजन' जैसी बड़ी और नामी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।