बॉक्स ऑफिस पर पलटा पूरा खेल, 10 लाख वाली ‘हनुमान अंश’ ने पार किए 100 करोड़
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शोभिनव सत्या अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये की धीमी शुरुआत की थी। हालांकि, दर्शकों की तारीफों के दम पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और ये साल 2026 की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली सफल फिल्मों में शामिल हो गई।
मल्टीप्लेक्स ने दिखाई बेरुखी, फिर सफलता ने बदला पूरा खेल
फिल्म का सफर आसान नहीं रहा। शुरुआत में PVR और सिनेपोलिस जैसी मल्टीप्लेक्स चेन इसे दिखाने में हिचकिचा रही थीं।
चतुर्वेदी ने बताया कि बॉलीवुड के कुछ लोगों ने भी खास समर्थन नहीं किया। हालांकि, फिल्म के सफल होने के बाद मधुर भंडारकर जैसे कुछ लोगों ने उनसे संपर्क साधा।
शोभिनव सत्या के अलावा फिल्म में चंदन के आनंद और अनिल रस्तोगी भी हैं। ये फिल्म चतुर्वेदी की अपनी किताब डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ से प्रेरित है।