'हनुमान अंश' के शोभिनव ने क्यों की शाहरुख के 'फौजी' वाले दिनों से खुद की तुलना?
क्या है खबर?
शोभिनव सत्या मनोरंजन जगत में अभिनेता बनने के इरादे से नहीं आए थे, बल्कि निर्देशन में करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, एक अप्रत्याशित मौके ने उनकी जिंदगी बदल दी। विशाल चतुर्वेदी के प्रोजेक्ट में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे सत्या को फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिला। वह इस बदलाव की तुलना शाहरुख खान के शुरुआती करियर से करते हैं।
ऑफर
शोभिनव को ऐसे ऑफर हुई थी 'हनुमान अंश'
शोभिनव ने कहा, "शाहरुख की कहानी यह है कि वह 'फौजी' सीरीज में एक छोटा सा किरदार निभा रहे थे, जो अभिनेता मुख्य भूमिका में था, उसके पास कोई और प्रोजेक्ट था। वह निर्देशक का बेटा था। फिर शाहरुख को 'फौजी' का हीरो बना दिया गया। मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ। मैं फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहा था और निर्देशक विशाल ने मुझसे कहा कि मैं इस फिल्म का हीरो हूं।"
खुलासा
शोभिनव कैसे हुए थे 'हनुमान अंश' में काम करने के लिए राजी
शोभिनव ने आगे कहा, "कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में सोचा भी नहीं गया होता। उस समय मुझे लगा कि मेरी जिंदगी अच्छी चल रही थी। एक सहायक निर्देशक के तौर पर मैं कुछ पैसे कमा रहा था। शायद कोई दैवीय शक्ति मेरी परिस्थितियों को बदल रही थी। मेरी आत्मा निर्देशक की है। मैं अभिनेता के तौर पर स्क्रीन पर नहीं आना चाहता था, लेकिन यह नीम करौली बाबा के बारे में थी, इसलिए मैंने 'हां' कह दिया।"
जानकारी
'हनुमान अंश' ने की इतने करोड़ की कमाई
'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। वहीं इसे अनुप्रिया नागर ने निर्मित किया है। यह फिल्म 1.8 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 453.48 करोड़ रुपये की कमाई की है।