Loading...
'हैवान' का ट्रेलर: सैफ अली खान का दिखा संघर्ष, अक्षय कुमार की हैवानियत ने उड़ाए होश

'हैवान' का ट्रेलर: सैफ अली खान का दिखा संघर्ष, अक्षय कुमार की हैवानियत ने उड़ाए होश

Aug 25, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान का ट्रेलर जारी हो गया है। KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस क्राइम-थ्रिलर में सैफ अली खान और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में सैफ ने एक शांत रहने वाले दिव्यांग व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो देख नहीं सकता और अकेले एक बच्ची का पालन-पोषण करता है। अक्षय एक क्रूर और साइकोपैथ सीरियल किलर बने हैं, जिसे लड़कियों की हत्या करने की लाइलाज बीमारी है। ट्रेलर में वह बेहद खतरनाक दिखते हैं।

रिलीज

अगले महीने रिलीज हो रही 'हैवान'

ट्रेलर की शुरुआत रोहन कपूर (सैफ) से होती है, जो एक दृष्टिबाधित युद्ध कला विशेषज्ञ है। वह एक बच्ची का केयरटेकर है, जिसके पीछे एक खूंखार सीरियल किलर पड़ा है।

अपने अंधेपन से जूझ रहा रोहन बेबस दिखाई देता है, लेकिन जल्द ही अपनी कमजोरी को ताकत बनाता है। वहीं, अक्षय का किरदार बेहद डरावना प्रतीत होता है।

बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT