Loading...
'हैवान' की एडवांस बुकिंग में सुस्त शुरुआत, रिलीज से पहले कितना हुआ कारोबार?
'हैवान' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

'हैवान' की एडवांस बुकिंग में सुस्त शुरुआत, रिलीज से पहले कितना हुआ कारोबार?

Sep 10, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' की रिलीज का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह एक क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चकी है और इसमें अब तक फिल्म ने सिर्फ 18,000 से ज्यादा टिकटें बेची हैं। फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। इसमें बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम किरदारों में शामिल हैं। आइए इसकी एडवांस बुकिंग पर एक नजर डालते हैं।

उम्मीद

रिलीज से पहले 'हैवान' की कितनी हुई कमाई?

सैकनिल्क के मुताबिक, 'हैवान' ने अपनी एडवांस बुकिंग में 4587 शो के लिए अब तक 18,000 से ज्यादा टिकटें बेची हैं। इसने ब्लॉक सीटों के बिना 41.56 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

वहीं, ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन खबर लिखे जाने तक 1.5 करोड़ रुपये हुआ है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है, लेकिन एक पूरा दिन बाकी है, जिससे टिकट बिक्री में तेजी आने की उम्मीद की जा सकती है।

फिल्म

जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

'हैवान' के जरिए 18 साल बाद अक्षय और सैफ एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। दोनों को आखिरी बार फिल्म 'टशन' (2008) में देखा गया था।

फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ प्रमाणपत्र मिल गया है और यह 2 घंटे से ज्यादा लंबी होगी।

निर्माताओं ने हाल ही में बताया था कि फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल कैमियो करते हुए नजर आएंगे।

फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT