LOADING...
फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' की रिलीज में फिर होगा फेरबेदल, खुश कर देगी ये खबर
वरुण धवन की फिल्म पर आया ये अपडेट

फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' की रिलीज में फिर होगा फेरबेदल, खुश कर देगी ये खबर

Apr 10, 2026
03:57 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन ने पिछले दिनों देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर 2' से दर्शकों का दिल जीता था। अब वह अपनी लव-ट्रायएंगल फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदारा में दिखेंगी। कुछ दिन पहले ही इसकी रिलीज तारीख 12 जून तय हुई थी, लेकिन अब इसमें फिर बदलाव होने के आसार हैं।

योजना

फिल्म को पहले रिलीज करना की योजना बना रहे निर्माता

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, निर्माता इस फिल्म को तय रिलीज तारीख से पहले रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। एक सूत्र ने कहा, "निर्माता 12 जून की जगह 22 मई को फिल्म रिलीज करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म लगभग तैयार है, इसलिए वह रिलीज को 3 हफ्ते पहले तय कर सकते हैं। इसके अलावा, मई के दूसरे हफ्ते में प्रतिस्पर्धा कम है और गर्मियों की छुट्टियां भी चल रही होंगी।"

ऐलान

नई रिलीज तारीख का जल्द होगा ऐलान 

सूत्र ने आगे कहा, "आखिरी फैसला बहुत जल्द लिया जाएगा। अगर नई तारीख तय हो जाती है, तो निर्माता कुछ दिनों में इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।" रमेश तौरानी द्वारा निर्मित 'है जवानी तो इश्क होना है' को पहले 5 जून को रिलीज किया जाना था। चूकि इसी दिन सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' आ रही है, इसलिए तारीख को आगे खिसका दिया गया। अब देखना होगा कि निर्माता आखिरी फैसला क्या लेते हैं।

Advertisement