LOADING...
'टाॅक्सिक' का असर, वरुण धवन ने बदली फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' की रिलीज तारीख
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की नई रिलीज तारीख जारी

'टाॅक्सिक' का असर, वरुण धवन ने बदली फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' की रिलीज तारीख

Mar 10, 2026
01:43 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन अपने पिता और दिग्गज निर्देशक डेविड धवन के साथ चौथी बार काम कर रहे हैं। 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' के बाद, दोनों फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए साथ आए हैं। इस बीच, बहुप्रीतक्षित फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, 5 जून, 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज तारीख अब बदल दी गई है। इसका मुख्य कारण यश अभिनीत 'टाॅक्सिक' से जुड़ा है।

रिलीज

इस नई तारीख पर रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म

आधिकारिक पोस्ट में बताया गया कि 'है जवानी तो इश्क होना है' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने नाम लिए बिना, उद्योग जगत में हालिया घटनाक्रमों को इस फैसले का कारण बताया है। अटकलें है कि यह कदम, 4 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'टाॅक्सिक' के चलते उठाया गया है, जो पहले 19 मार्च को रिलीज होनी थी। बता दें, वरुण की फिल्म लव-ट्रायंगल पर आधारित है जिसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement