LOADING...
फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन मिलेगा बंपर प्रस्ताव
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई

फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन मिलेगा बंपर प्रस्ताव

Jun 02, 2026
02:00 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज में बस 3 दिन बाकी रह गए हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में शामिल हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए निर्माताओं ने दर्शकों के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। यह भी पता चला है कि टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव मिलेगा।

पेशकश

फिल्म के टिकटों पर भारी छूट की पेशकश

बॉलीवुड हंगामा ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'बुक माय शो' के हवाले से बताया है कि फिल्म की रिलीज के दिन, यानी 5 जून को टिकटाें पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। हालांकि प्रस्ताव के साथ कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जिनके मुताबिक यह प्रस्ताव सिर्फ 5 जून तक मान्य होगा। इसके अलावा, फिल्म को देखने के लिए 2 टिकट बुक करने होंगे और 50 प्रतिशत की छूट सिर्फ 200 रुपये तक के टिकटों पर लागू होगी।

फायदा

प्रस्ताव से फिल्म को मिल सकता है फायदा

बेशक निर्माताओं द्वारा दिया जा रहा यह प्रस्ताव दर्शकों को आकर्षित कर सकता है। साथ ही फिल्म की पहले दिन की कमाई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्‌डी' से होगा, जाे 4 जून को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement