मेट गाला 2026 में गिगी हदीद की चमक, ब्रैडली कूपर और बेटी के बारे में कही ये बात
मेट गाला 2026 में गिगी हदीद ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें सबके सामने रखीं। उन्होंने बताया कि ब्रैडली कूपर और उनकी बेटी खई उन्हें मॉडलिंग के दौरान काफी प्रेरित करते हैं। उन्होंने वोग से बात करते हुए कहा, "मैं अपने मन को एक खुशनुमा जगह पर ले जाने की कोशिश करती हूं। हमारे काम में हमें यही करना होता है कि हम खुशहाल माहौल में रहें, अच्छे विचार सोचें ताकि हमारी मुस्कान आंखों तक पहुंच सके और हम जीवंत दिखें।"
हादीद और कूपर का पहला मेट गाला
हदीद और ब्रैडली लगभग 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल गिगी के 30वें जन्मदिन पर, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ही माता-पिता हैं। गिगी की 5 साल की बेटी खई अपने पूर्व पार्टनर जैन मलिक के साथ है, वहीं ब्रैडली की 8 साल की बेटी लीआ उनकी पूर्व पार्टनर इरीना शायक के साथ रहती हैं। अपने रिश्ते को अब तक निजी रखने के बाद, यह पहला मौका था जब वे एक जोड़े के तौर पर मेट गाला में साथ आए थे।