Page Loader
गुसाडी नृत्य उस्ताद कनक राजू का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक 
गुसाडी नृत्य उस्ताद कनक राजू का निधन (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

गुसाडी नृत्य उस्ताद कनक राजू का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक 

Oct 26, 2024
02:09 pm

क्या है खबर?

गुसाडी लोक नृत्य गुरु और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कनक राजू का निधन हो गया है। उन्हें गुसाडी राजू के नाम से भी जाना जाता था। कनक ने 84 की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है वे पिछले लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनक के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर उनके निधन पर दुख जताया है।

नोट

मोदी ने जताया दुख

मोदी ने लिखा, 'एक शानदार नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक श्री कनक राजू जी के निधन से दुखी हूं। गुसाडी नृत्य को संरक्षित करने में उनका समृद्ध योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करेगा। उनके समर्पण और जुनून ने यह सुनिश्चित किया कि सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण पहलू अपने प्रामाणिक रूप में फलते-फूलते रहें। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।' तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी कनक की मौत पर दुख व्यक्त किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

जानकारी

कब होगा अंतिम संस्कार?

कनक को कला में उनके योगदान के लिए 2021 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह तेलंगाना में एक प्रमुख हस्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के जैनूर मंडल के उनके पैतृक गांव मरलावई में किया जाएगा।