Loading...
दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले मुश्किलों में गुरु रंधावा, पुलिस शिकायत और कानूनी चेतावनी जारी
गुरु रंधावा के दिल्ली कॉन्सर्ट पर जताई गई आपत्ति

दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले मुश्किलों में गुरु रंधावा, पुलिस शिकायत और कानूनी चेतावनी जारी

Nov 24, 2026
04:01 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ के बाद, पंजाबी गायक गुरु रंधावा दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपना लाइव कॉन्सर्ट करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हालांकि, इससे पहले उन्हें पुलिस शिकायत और कानूनी चेतावनी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में चिंता जताई गई है कि कॉन्सर्ट के दौरान नशीले पदार्थों और शराब का महिमामंडन किया जा सकता है। खासतौर पर युवाओं के बीच रंधावा की लोकप्रियता को देखते हुए ऐसा हो सकता है।

वापसी

3 साल के बाद कॉन्सर्ट करने जा रहे गायक

रंधावा अपने 'सिर्रा टूर' के जरिए 3 साल के लंबे ब्रेक के बाद लाइव एरीना परफॉर्मेंस में वापसी कर रहे हैं।

हालांकि, शो से पहले 17 नवंबर को नई दिल्ली के लोधी रोड पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को एक लिखित शिकायत दी गई थी।

शिकायतकर्ता ने गायक के एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए चिंता जताई कि क्या आगामी कॉन्सर्ट में भी नशीले पदार्थों से जुड़े संदर्भ शामिल हो सकते हैं।

मांग

शिकायतकर्ता ने की ये मांग

शिकायतकर्ता ने मांग की कि रंधावा या उनकी टीम अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक तौर पर यह आश्वासन दे कि 12 दिसंबर को होने वाले कॉन्सर्ट में ऐसे कोई बोल या परफॉर्मेंस शामिल नहीं होगी जो शीले पदार्थों को बढ़ावा देते या महिमामंडन करती हो।

उन्होंने गायक को 7 दिन में लिखित जवाब देने और अपना पक्ष रखने की बात कही, और ऐसा न करने पर मामले को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सामने उठाने की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENT