Loading...
'बिग बॉस 20' की लव गिल संग नाम जुड़ने पर भड़के गुरप्रीत घुग्गी, दी कानूनी चेतावनी
गुरप्रीत घुग्गी ने अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दी

'बिग बॉस 20' की लव गिल संग नाम जुड़ने पर भड़के गुरप्रीत घुग्गी, दी कानूनी चेतावनी

Oct 30, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं लव गिल और पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी के कथित अफेयर की खबरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हैं। हालांकि, अब अभिनेता ने इन अफवाहों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक वीडियो स्टेटमेंट में विवाद पर बात करते हुए, गुरप्रीत ने इन दावों को अपनी इमेज खराब करने का एक कथित एजेंडा बताया और संकेत दिया कि वह मामले को कोर्ट में ले जाएंगे।

प्रतिक्रिया

गुरप्रीत ने लव के साथ कथित रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में उन्होंने कहा, "आज, जब हम बोल पाएंगे, तो हम निश्चित रूप से इस पर बात करेंगे। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि यह संभव है कि मेरे खिलाफ कोई एजेंडा हो।"

उन्होंने लव के प्रति चिंता जताते हुए कहा, " मैं यह कहना चाहूंगा कि यह संभव है कि मेरे खिलाफ कोई एजेंडा हो। लेकिन अगर वह लड़की, जिसने अभी अपना करियर शुरू किया है, जिसका एक परिवार है, आज उसकी क्या हालत होगी?"

सेहत

लव की सेहत को लेकर ये बोले अभिनेता

गुरप्रीत ने बताया कि लव ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी थी। उन्होंने कहा, "मैंने जब पता कराया तो पता चला कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वो किस तरह के ट्रॉमा में होगी? मैं तो तगड़ा बंदा हूं। दिमागी मजबूत हूं, सुसाइड नहीं करूंगा। मुझे नहीं पता कि मैं बर्बाद हो गया हूं या नहीं। लेकिन मैं एक इंसान हूं।"

उन्होंने सवाल किया व्यूज, पैसे और ऑनलाइन लोकप्रियता के लिए लोग क्यों ऐसा काम करते हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

चेतावनी

अफवाहों पर गुरप्रीत कानूनी कार्रवाई करेंगे

अभिनेता ने इशारा दिया कि इस मामले को कानूनी तौर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो बेबुनियाद हैं और कहा कि पुलिस अपना काम करेगी।

दरअसल, मामला कथित तौर पर फिल्म 'फर्लो' से जुड़ा है, जिसमें गुरप्रीत और लव थे।

एक यूट्यूबर ने दावा किया था कि इस दौरान दोनों रोमांटिक रिश्ते में थे। लव प्रेग्नेंट हो गई थीं और मामले को निजी रखने के लिए 5 करोड़ रुपये का समझौता हुआ था।

ADVERTISEMENT