'मिर्जापुर' के संवेदनशील सीन पर अभिनेता का चलता है राज, रिलीज से पहले खुद लेते हैं आखिरी फैसला
लेखन अंशिका शुक्ला
'मिर्जापुर' के निर्देशक गुरमीत सिंह ने बताया है कि वह अपने अभनेताओं को उनके किरदार तय करने में शामिल करते हैं, खासकर उन सीन्स में जो थोड़े संवेदनशील होते हैं।
किसी भी सीन को लोगों के सामने लाने से पहले, अभिनेता खुद उन पलों को देखते हैं और अपनी राय देते हैं। इससे सेट पर सभी को सहज और सम्मान महसूस होता है।
गुरमीत ने भरोसे और पारदर्शिता पर दिया जोर
गुरमीत का तरीका भरोसा और पारदर्शिता पर टिका है। उन्होंने बताया कि वो चाहते हैं उनके अभिनेका खुद को सुरक्षित और सहज महसूस करें, खासकर संवेदनशील दृश्यों के दौरान।
आजकल मनोरंजन जगत में सही प्रतिनिधित्व को लेकर खूब बातें हो रही हैं। ऐसे में सिंह को उम्मीद है कि उनकी यह प्रक्रिया अभिनेता को ज्यादा नियंत्रण देगी और कहानी भी दमदार तरीके से आगे बढ़ेगी।