गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी अपने नए घर में हुए शिफ्ट
लेखन
चंद्रशेखर कुमार
Dec 19, 2022
04:15 pm
क्या है खबर?
टीवी के मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने हाल में नया आशियाना लिया है। अब यह कपल अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है। उन्होंने गृह प्रवेश के लिए एक पूजा भी रखी थी। देबिना ने अपने यूट्यूब हैंडल पर गृह प्रवेश की झलक दिखाई है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि घर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने पूजा का कार्यक्रम रखा था।
नया घर
दोनों बेटियों के साथ नए घर में कपल ने की एंट्री
कपल ने अपनी दोनों बेटियों के साथ नए घर में प्रवेश किया है। देबिना ने पूजा के लिए पीले रंग के पारंपरिक आउटफिट को चुना। वहीं गुरमीत लाल रंग के कुर्ते और सफेद रंग के पायजामे में दिखे। दोनों ने एक साथ बैठकर पूजा की। देबिना और गुरमीत ने बीते 11 नवंबर को ही छोटी बेटी का स्वागत किया था। ये दोनों 'नच बलिए', 'पति पत्नी और वो' जैसे रियलिटी शोज में साथ दिख चुके हैं।