Loading...
दिवाली के पटाखों से जली गुरफतेह पीरजादा की बालकनी और कमरा, लोगों की बेवकूफी पर भड़के
दिवाली पर जली गुरफतेह पीरजादा की बालकनी

दिवाली के पटाखों से जली गुरफतेह पीरजादा की बालकनी और कमरा, लोगों की बेवकूफी पर भड़के

लेखन सयाली
Nov 09, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता गुरफतेह पीरजादा के साथ दिवाली के मौके पर बड़ी घटना हुई। उन्होंने बताया कि दिवाली की रात पर पटाखे से उनके मुंबई स्थित घर की पूरी बालकनी और कमरा जल गया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने कमरे की तस्वीरें साझा कीं और स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताई है और लोगों की बेवकूफी पर सवाल खड़े किए हैं।

घटना

लोगों की बेवकूफी हैरान करने वाली है- गुरफतेह

इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुरफतेह ने अपनी जली हुई बालकनी और कमरे की तस्वीर डाली।

उन्होंने लिखा, 'लोगों की बेवकूफी हैरान करने वाली है। पटाखों की वजह से मेरी पूरी बालकनी और लगभग पूरा कमरा जल गया। पूरा शहर जल रहा है और एक गैस चैंबर बन गया है।'

उन्होंने दिवाली पर पटाखे फोड़ने के संबंध में एक अन्य स्टोरी में लिखा, 'कल रात जो संवेदनहीनता दिखी, उससे मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है।'

बयान

न कोई शासन और न कोई जवाबदेही- गुरफतेह

अभिनेता ने लिखा, 'एक ऐसा देश, जो बच्चे पैदा करने को लेकर जुनूनी है, उसे इस बात की रत्ती भर परवाह नहीं कि वे बच्चे कैसी हवा में सांस लेंगे। न कोई शासन और न कोई जवाबदेही। जो पालतू जानवर या आवारा पशु हैं, उन्होंने क्या झेला होगा, इस बारे में तो मैं बात ही नहीं करना चाहता।'

गुरफतेह ने दिवाली की शाम मुंबई के AQI नंबर का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जो बढ़कर 521 तक पहुंच गया था।

ADVERTISEMENT