'गनमास्टर G9' का धमाकेदार टीजर हुआ जारी, इमरान हाशमी के एक्शन ने चौंकाया
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' का आधिकारिक टीजर जारी हो गया है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता के साथ जेनेलिया डिसूजा शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में इमरान फिर अपने इश्क की दहलीज पर दिखाई देंगे और टीजर में उनकी जुनूनियत व दमदार एक्शन चौंकाने का काम करते हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि इसका निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।
टीजर
इश्क के लिए ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखे इमरान
फिल्म का टीजर 'एजेंट जी9' उर्फ 'ईश्वर' से मिलवाता है, जिसका किरदार इमरान निभा रहे हैं।
वह दुनिया के सामने साधारण जिंदगी जीता है, लेकिन पर्दे के पीछे वह देश की सुरक्षा के लिए एक खतरनाक और सीक्रेट मिशन पर काम कर रहा है।
जासूसी, गोलियों की गड़गड़ाहट और एक्शन के बीच, इमरान और जेनेलिया की प्रेम-कहानी की झलक भी दिखती है।
फिल्म में अपारशक्ति खुराना नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। यह 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
THE WORLD OF G9 BEGINS. 🔥
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) August 25, 2026
Romance. Music. Action.#GunmaasterG9 brings it all together in a story that's ready to take you on a ride.
In cinemas 27th November 2026.#G9 #Gunmaaster
Produced by @DeepakMukut #HunarMukut @sangeetaahiroff
Presented by @SohamRockstrEnt Pvt Ltd… pic.twitter.com/uYfEGGpt7E