गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन की फिर बनेगी जोड़ी, नई सीरीज पर आया अपडेट
क्या है खबर?
अभिनेता गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन की दोस्ती कई साल पुरानी है। दोनों को अब तक 'शैतान', 'दैट गर्ल इन द येलो बूट्स' और 'अ डेथ इन द गुंज' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। यही नहीं, गुलशन और कल्कि को उनके बेबाक और लीक से हटकर अभिनय के लिए जाना जाता है। अब यह जोड़ी एक नई वेब सीरीज के लिए साथ आ रही है, जिसने उनके फैंस को खुश होने का बड़ा मौका दे दिया है।
सीरीज
OTT सीरीज का हिस्सा बनेंगे गुलशन और कल्कि
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, गुलशन और कल्कि एक नई परियोजना के लिए साथ आ रहे हैं। सीरीज का प्रीमियर OTT पर होगा जिसके ससआधिकारिक ऐलान की प्रतीक्षा है, लेकिन शूटिंग इसी महीने मुंबई में शुरू होने की उम्मीद है। सूत्र ने बताया, "गुलशन और कल्कि कई साल से एक-दूसरे के करीबी रहे हैं और हमेशा एक-दूसरे की कला की तारीफ करते रहे हैं। वे तभी साथ काम करते हैं, जब विषय उन्हें वाकई उत्साहित करता है।"
शूटिंग
एक अनोखी शैली पर आधारित होगी कहानी
सूत्र ने आगे कहा, "यह परियोजना एक अनोखी शैली की होगी, जिसमें उन्होंने पहले कभी साथ काम नहीं किया है। अभी शुरुआती दौर है और निर्माता सबकुछ गुप्त रखना चाहते हैं। लेकिन फरवरी के अंत से शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।" बता दें, गुलशन को आखिरी बार ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 2' में देखा गया था। जल्द ही उन्हें आर माधवन की तमिल वेब सीरीज 'लेगेसी' में देखा जाएगा जो नेटफ्लिक्स पर आएगी।