LOADING...
'गुल्लक सीजन 5' का ट्रेलर जारी; इस बार घर की मरम्मत और जिम्मेदारी उठाने की बारी

'गुल्लक सीजन 5' का ट्रेलर जारी; इस बार घर की मरम्मत और जिम्मेदारी उठाने की बारी

May 20, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

द वायरल फीवर (TVF) ने अपनी लोकप्रिय सीरीज 'गुल्लक सीजन 5' का ट्रेलर जारी कर दिया है। सोनी लिव पर प्रसारित होने वाली यह सीरीज पिछले 5 सीजन के साथ दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी है और अब इसका नया सीजन आने को तैयार है। ट्रेलर के साथ स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान भी किया गया है। हालांकि, 5वें सीजन में दर्शकों को नए 'अन्नू भइया' नजर आएंगे, जिसे अनंत वी जोशी निभा रहे हैं।

ट्रेलर

इस बार मिश्रा परिवार के घर की मरम्मत की बारी

ट्रेलर की शुरुआत अन्नू मिश्रा, शांति मिश्रा और संतोष मिश्रा के किरदारों से होती है। फिर सारा ध्यान घर की दीवारों पर जाता है, जो समय के साथ बूढ़ी हो चुकी हैं। चूकि खर्च बढ़ने वाला है, इसलिए जिम्मेदारी अन्नू भइया और अमन पर डाल दी जाती है। उधर बिट्‌टू की मम्मी अब व्लॉगर बन चुकी हैं। कुल मिलाकर मिश्रा परिवार फिर मजेदार कहानी के साथ लौट रहा है। वेब सीरीज का प्रीमियर 5 जून को सोनी लिव पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement