सीरीज 'गुल्लक' का 5वां सीजन लौटने काे तैयार, टीजर में बदले दिखे 'अन्नू भइया'
क्या है खबर?
द वायरल फीवर (TVF) ने अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'गुल्लक' के 5वें सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 8 मई को निर्माताओं ने सीरीज का टीजर जारी किया है, जिसने फैंस को अभी से उत्साहित कर दिया है। टीजर में अन्नू भइया उर्फ अन्नू मिश्रा का किरदार सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, जिसे अनंत वी जोशी निभा रहे हैं। दरअसल, पिछले 4 सीजन से इस किरदार को वैभव राज गुप्ता निभाते हुए दिखाई दे रहे थे।
टीजर
निर्माताओं ने टीजर के साथ दिखाई नए 'अन्नू भइया' की झलक
सोनी लिव ने 'गुल्लक सीजन 5' का टीजर जारी करते हुए लिखा, 'वही रंगत, वही आदतें, वही शरारतें..अब पहचान तो हो गई इनकी! हमारे अन्नू मिश्रा फिर आ रहे हैं नए किस्से लेकर, अपने प्यारे मिश्रा परिवार के साथ।' बता दें, अनंत को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक 'अजय' (2025) से लोकप्रियता मिली थी। वहीं जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी और हर्ष मयार अपने किरदार में वापसी करेंगे। 'गुल्लक 5' की रिलीज तारीख का आना बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'गुल्लक 5' का टीजर
Wahi rangat. Wahi aadatein. Wahi shararatein. ✨
— Sony LIV (@SonyLIV) May 8, 2026
Ab Pehchaan toh ho gayi inki !
Hamare Annu Mishra phir aa rahe hain naye kisse lekar, apne pyaare Mishra parivaar ke saath ❤️
Gullak Season 5 streaming soon, exclusively on Sony LIV#NayeHisseNayeKisse #GullakOnSonyLIV #Gullak5 pic.twitter.com/ZVKGk048wO