टीवी शो 'क्योंकि सास...2' में गुजराती बहुओं ने मनाई छठ पूजा, गौरी प्रधान ने दिखाई तस्वीरें
क्या है खबर?
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। चूकि शो गुजराती परिवार की कहानी पर आधारित है, इसलिए नवरात्रि जैसे त्योहारों और परंपराओं को शो में बखूबी पेश किया जाता रहा है। हालांकि, पहली बार शो के इतिहास में कुछ अलग देखने को मिलेगा। दरअसल, आगामी एपिसोड में दर्शक 'वीरानी परिवार' की बहुओं को 'छठ पूजा' मनाते देखेंगे। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।
तस्वीरें
गौरी प्रधान ने 'छठ पूजा' की दिखाई तस्वीर
शो में 'नंदिनी' का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री गौरी प्रधान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें सह-कलाकारों प्राची सिंह और रावी गुप्ता के साथ छठ का पर्व मनाते हुए दिखाया गया है।
तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी पहली छठ पूजा।'
'तुलसी' का किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी भी इस त्योहार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हुईं नजर आईं। लाल पारंपरिक साड़ी में वह घाट पर पूजा करती हुई नजर आईं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
the fact that she legit saw him in her dreams even before his entry scene — INTENSE. MIND-BLOWN.🤯🫠@smritiirani you looked beautiful omg😍🫠❤️@TheAmarUpadhyay HANDSOME🔥@EktaaRKapoor #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #SmritiIrani #KSBKBT2 #KSBKBT #AmarUpadhyay pic.twitter.com/CzbyM1mgc8
— Gumnaam✨ (@RajxSimran) September 23, 2026
कारण
'द वन' का प्रमोशन करने की तगड़ी तैयारी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की निर्माता एकता कपूर हैं, जिन्होंने 'छठ पूजा' को कहानी में पिरोने का तरीका ढूंढ ही लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके द्वारा निर्मित फिल्म 'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी यह पर्व मनाते दिखे हैं।
यूपी-बिहार में फिल्म के इस दृश्य की चर्चा काफी है और अब शो भी चर्चा बटोर रहा है।
बता दें, स्मृति और अमर उपाध्याय अभिनीत शो का दूसरा सीजन जुलाई, 2025 में शुरू हुआ था।