LOADING...
सुनीता के 'लॉक अप' जाने पर फिक्रमंद थे गोविंदा, कहा- उसे फूल की तरह पाला है
सुनीता आहूजा को 'लॉक अप' नहीं भेजना चाहते थे गोविंदा

सुनीता के 'लॉक अप' जाने पर फिक्रमंद थे गोविंदा, कहा- उसे फूल की तरह पाला है

Jun 28, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर हमेशा काफी सुरक्षात्मक रहे हैं। हाल ही में सुनीता के रियलिटी शो 'लॉक अप' में जाने के फैसले ने गोविंदा को काफी परेशान कर दिया था। ये खुलासा खुद सुनीता ने किया है। उन्होंने बताया कि गोविंदा उनके इस फैसले से डरे हुए थे, क्योंकि उनका मानना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को एक फूल की तरह पाला है और वो नहीं चाहते थे कि शो के अंदर कोई उनके साथ बदसलूकी करे।

खुलासा

कई रियलिटी शो ठुकराकर सुनीता ने चुना 'लॉक अप'

सुनीता आहूजा ने स्क्रीन के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें 'राइज एंड फॉल', 'द 50', 'ट्रेटर्स' और 'अलायंस' जैसे कई रियलिटी शोज के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने 'लॉक अप' चुना। उन्होंने कहा कि एकता कपूर से अच्छे रिश्तों की वजह से उन्हें भरोसा था कि शो में उनका ध्यान रखा जाएगा। सुनीता ने कहा कि उन्हें कैमरों से कोई डर नहीं है। वो खुद जैसी हैं, वैसी ही नजर आएंगी और अपनी असली पहचान दुनिया के सामने रखेंगी।

दो टूक

पति के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनेंगी सुनीता

सुनीता ने बताया कि उनके शो में जाने के फैसले से गोविंदा काफी तनाव में थे। उनके मुताबिक, गोविंदा बोले थे, "मैंने अपनी बीवी को फूल की तरह पाला है, उसे अंदर किसी ने दुख दे दिया तो वो रोने लगेगी।" हालांकि, सुनीता ने साफ किया कि वो बहुत मजबूत हैं और हर परिस्थिति से लड़ सकती हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि शो में वो अपने परिवार या पति के खिलाफ बदतमीजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी।

Advertisement

प्रेम संबंध

गोविंदा के अफेयर्स पर क्या बोलीं सुनीता?

शो के दौरान जब सुनीता से उनके पुराने बयान "मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं" पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद बेबाकी से हिंदी में कहा, "प्यार में आपको सब कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है। चीची (गोविंदा) के जिंदगी में कई अफेयर्स रहे। खैर, हीरो-हीरोइन के बीच ऐसी चीजें होती ही हैं। मुझे लगता है कि इतने सालों तक चीची के साथ डटकर खड़े रहने के बाद मैं उनके जैसा बेटा पाने की हकदार हूं।"

Advertisement

घटना

गोविंदा को गोली मारने के आरोपों पर भी दिया जवाब

सुनीता ने गोविंदा के पैर में गलती से गोली लगने वाले हादसे पर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि गोविंदा को गोली उनकी पत्नी ने मारी है। इस पर सुनीता बोलीं, "घुटने में गोली तभी लगती है, जब उसकी कोई वजह हो। जब ये हादसा हुआ, तब मैं मुंबई में नहीं, खाटू श्याम में थी।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि वैसे भी उनका निशाना कभी नहीं चूकता।

Advertisement