LOADING...
गोविंदा से लेकर सलमान खान तक, खुद की सुरक्षा के लिए बंदूक रखते हैं ये सितारे
अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे

गोविंदा से लेकर सलमान खान तक, खुद की सुरक्षा के लिए बंदूक रखते हैं ये सितारे

Oct 01, 2024
01:13 pm

क्या है खबर?

गोविंदा के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, अभिनेता मंगलवार सुबह 5 बजे कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वे अपनी बंदूक केस में रख रहे थे, तभी अनजाने में गोली चल गई। गोली उनके पैर में लगी। डॉक्टरों ने गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी है। बता दें गोविंदा बॉलीवुड के इकलौते सितारे नहीं हैं, जो अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखते हैं। इसमें दिग्गज अभिनेता सलमान खान का नाम भी शामिल है।

#1

सलमान खान को कई बार मिल चुकी हैं लॉरेंस बिश्नोई से धमकियां

सलमान को अपनी सुरक्षा के लिए गन लाइसेंस मिला है। वह खुद की हिफाजत के लिए बंदूक रखते हैं। बता दें सलमान को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते वे अपनी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करके चलते हैं। 1998 से सलमान और लॉरेंस के बीच का विवाद चल रहा है। उसी साल अभिनेता का नाम काले हिरण शिकार मामले में आया था। तभी से बिश्नोई समाज के बीच सलमान का विरोध जारी है।

#2 और #3

अमिताभ बच्चन के पास भी है बंदूक

इस सूची में दूसरा नाम अभिनेता सनी देओल का शामिल है। वह भी अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास बंदूक रखते हैं। उन्होंने साल 2013 में आई अपनी फिल्म 'सिंह साहब' में भी इसका इस्तेमाल किया था। इसके अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास भी लाइसेंसी हथियार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के बाद बिग बी ने बंदूक खरीदी थी।