LOADING...
गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने परिवार के लिए राजनीति छोड़ी
गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर सफाई दी

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने परिवार के लिए राजनीति छोड़ी

Feb 10, 2026
10:40 am

क्या है खबर?

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं। पिछले दिनों सुनीता ने अपने पति पर बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर का समर्थन न करने का आरोप लगाया था। अब अभिनेता ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि परिवार के लिए राजनीति से दूर हो गए थे। इसके अलावा उन्होंने साजिद नाडियाडवाला से बात भी की थी, ताकि वह अपने बेटे का करियर बना सकें।

प्रतिक्रिया

गोविंदा ने पत्नी के दावों पर दी प्रतिक्रिया

ANI के साथ बातचीत में, गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता के दावों पर कहा, "जिस वक्त मैं राजनीति से बाहर निकला, उस वक्त मैंने सोचा कि मेरे स्पर्धा, द्वेष, ईर्ष्या...इन सभी का प्रभाव किसी प्रकार से तकलीफ न कर जाएं। खासतौर पर बच्चों के लिए, तो मैं बाहर आ गया।" उन्होंने कहा, "मैंने नाडियाडवाला से अपने बेटे का मार्गदर्शन करने को कहा, और उन्होंने उसे फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं को सीखने में मदद की..."

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

आराेप

जानिए सुनीता ने क्या लगाया था आरोप

मिस मालिनी संग बातचीत में सुनीता ने कहा था, गोविंदा ने कभी अपने बेटे यशवर्धन का साथ नहीं दिया और इसलिए उन्होंने उसे अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, "मैंने गोविंदा से कहा कि उन्हें अपने बेटे का साथ देना चाहिए, लेकिन मुझे उनकी सोच समझ नहीं आती। उनका अपना करियर बर्बाद हो चुका है।" सुनीता ने यह भी बताया था कि गोविंदा का बेटा होने के बावजूद उसने 90 ऑडिशन दिए हैं।

Advertisement