गोविंदा-कोमल रानी के अफेयर की अफवाहों पर भड़कीं कुब्रा सैत, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में उन अफवाहों पर अपनी बात रखी है, जिनमें गोविंदा को उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा था। इन अफवाहों को तब हवा मिली, जब दोनों को कई बार साथ देखा गया। गोविंदा ने इन रोमांटिक रिश्तों की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि कोमल के साथ उनका रिश्ता सिर्फ पेशेवर है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इन अटकलों पर अपनी राय दी है।
अच्छा नहीं कह सकते तो चुप रहें- कुब्रा
कुब्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस बात पर सवाल उठाया कि गोविंदा के साथ नजर आने वाली महिलाओं को ‘मिस्ट्री वुमन’ क्यों कहा जाता है। उन्होंने इसे गलत और बेवजह की बात बताया। कुब्रा ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय दूसरों के काम की तारीफ करें। उन्होंने अपने फैंस को यह भी याद दिलाया कि अगर वो कुछ अच्छा नहीं कह सकते तो कुछ भी ना कहें।