'लालो' की जबरदस्त सफलता के बाद श्रुहाद गोस्वामी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
अपनी फिल्म 'लालो' से काफी सुर्खियां बटोर चुके श्रुहाद गोस्वामी ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग केरल में शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट को द्वान प्रोडक्शन और ड्रीम यात्रा फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। अभी फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी पिछली सुपरहिट फिल्म 'लालो' के बाद फैंस को उनके इस नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार है।
'लालो' बनी गुजरात की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
साल 2025 में रिलीज़ हुई फिल्म 'लालो' श्रुहाद गोस्वामी के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। भगवान कृष्ण के उनके किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया और उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। जूनागढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और गुजरात की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। श्रुहाद ने बताया था कि फिल्म में असली गुजराती भाषा और वहां की स्थानीय बोलचाल का इस्तेमाल किया गया था। इसी वजह से कहानी से हर कोई जुड़ पाया, यहां तक कि वे लोग भी जो गुजराती नहीं जानते थे।