99वें ऑस्कर में भारत की एंट्री 'गोंधल' का बड़ा क्रेज, रिलीज से पहले ऐसे पाएं इसकी खास झलक
मनोरंजन
मराठी-हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'गोंधल' को 99वें एकेडमी अवार्ड्स के लिए भारत की तरफ से चुना गया है।
दुनियाभर में रिलीज होने से पहले इसकी खास झलकियां (प्रिव्यू) दिखाई जा रही हैं। निर्देशक संतोष दवहकर की यह फिल्म 9 से 11 अक्टूबर तक मुंबई, पुणे और ठाणे में, वहीं 10 अक्टूबर को कैलिफोर्निया में दिखाई जाएगी।
इन प्रिव्यू शोज के ज़रिए फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ रही है।
'गोंधल' बाद में होगी दुनियाभर में रिलीज
99वें एकेडमी अवार्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री 'गोंधल' ने पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया है।
हालांकि, इसे दुनियाभर में बाद में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अगर आप इन जगहों के आसपास रहते हैं, तो इसे सबसे पहले देखने का मौका आपको मिल सकता है।