'गोलमाल' अभिनेत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा, 1 करोड़ कर्ज चुकाने को बेच दी ये चीज
'गोलमाल' जैसी फिल्मों से जानी जाने वाली अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने हाल ही में उन किरदारों के बारे में खुलकर बताया जो उन्हें 'सेक्सिस्ट' या 'अपमानजनक' लगते थे।
दरअसल, साल 2002 में उनकी प्रोडक्शन कंपनी दिवालिया हो गई थी, जिसके चलते उन पर 1 करोड़ रुपये का भारी कर्ज चढ़ गया।
कर्ज वसूलने वाले लोग लगातार उनके घर के चक्कर काटते रहते थे। ऐसे में, उन्होंने लोन चुकाने के लिए जो भी काम मिला, उसे तुरंत करना स्वीकार कर लिया।
सुष्मिता ने 3-4 साल बाद चुका दिया लोन
सुष्मिता ने बताया कि उनकी सारी कमाई कर्ज चुकाने और साथ ही अपनी बेटी की विदेश में पढ़ाई का खर्च उठाने में खर्च हो गई।
इस वजह से भले ही परिवार में कुछ मनमुटाव भी हुए हों। अपने बीते समय को याद करते हुए वह कहती हैं, 'क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी? बेशक, मैंने अपनी आत्मा बेच दी।'
लेकिन वह यह भी जोड़ती हैं कि उन्होंने कड़ी मेहनत करके 3-4 साल में पूरा कर्ज चुका दिया है। आज वह केवल ऐसे प्रोजेक्ट्स को ही चुनती हैं, जो उनके सिद्धांतों से मेल खाते हैं।
उनकी मानें तो, 'अब मैं वही करती हूं जो मुझे अच्छा लगता है; सम्मान के साथ कमाती हूं और जो प्रोजेक्ट कर रही हूं, उससे खुश हूं।'