LOADING...
'गोलमाल 5' का ऐलान, अजय देवगन की पलटन के बीच अक्षय कुमार को देख फैंस हैरान
'गोलमाल 5' की घोषणा, अक्षय कुमार ने जीते दिल

'गोलमाल 5' का ऐलान, अजय देवगन की पलटन के बीच अक्षय कुमार को देख फैंस हैरान

Mar 14, 2026
09:04 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्टी के 'कॉमेडी यूनिवर्स' में एक बार फिर हंसी का सैलाब आने वाला है। 'गोलमाल 5' की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही थी और अब आखिरकार रोहित के जन्मदिन पर फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। इसमें सबसे बड़ा सरप्राइज अक्षय कुमार की एंट्री है। सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरें पहले ही तहलका मचा रही हैं। अजय देवगन (गोपाल) और उनकी पुरानी पलटन के साथ अक्षय को देख प्रशंसक सातवें आसमान पर हैं।

प्रतिक्रिया

अक्षय की एंट्री और लुक से गदगद प्रशंसक

मजेदार वीडियो में शरमन जोशी की वापसी का जश्न मनाया गया, लेकिन असली धमाका अक्षय के बिना बालों वाले लुक और कूल अंदाज वाली एंट्री ने किया। वो इस फिल्म में 'विलेन' (मुख्य खलनायक) की भूमिका निभाएंगे। 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री ने प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही अक्षय छा गए। ज्यादातर लोग अक्षय के लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'बाला अब फिर मचाएगा धमाल।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

शूटिंग

शुरू हो गई फिल्म की शूटिंग

'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू हो गई है और दर्शक अक्षय और अजय की मजेदार भिड़ंत देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी के सफर की शुरुआत 2006 में 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से हुई थी, जिसने कॉमेडी फिल्मों के मायने बदल दिए। इसके बाद 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) जैसी हिट फिल्में आईं। सीरीज के 5वें भाग की रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Advertisement