जानिए 'गॉडजिला माइनस जीरो' का कहा होगा प्रीमियर?
मशहूर मॉन्स्टर सीरीज की नई फिल्म 'गॉडजिला माइनस' जीरो का वर्ल्ड प्रीमियर 64वें न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 26 सितंबर, 2026 को होने वाला है।
फिल्म के निर्देशक ताकाशी यामाजाकी के साथ कुछ कलाकार और क्रू मेंबर्स भी एलिस टली हॉल में मौजूद रहेंगे। यह मौका प्रशंसकों के लिए बेहद खास होगा।
'गॉडजिला माइनस जीरो' शिकिशिमा परिवार की कहानी को आगे बढ़ाएगी
1949 के जापान पर आधारित यह फिल्म, 'गॉडजिला माइनस वन' के 2 साल बाद शिकिशिमा परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है।
बता दें, पिछली फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' ने दुनिया भर में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और ऑस्कर भी जीता था।
न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल के आर्टिस्टिक निर्देशक डेनिस लिम ने यामाजाकी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इसे नए अंदाज में पेश किया है, लेकिन साथ ही गॉडजिला की युद्ध के बाद की किंवदंती वाली पहचान को भी पूरा सम्मान दिया है।
GKIDS 'गॉडजिला माइनस जीरो' को करेगी रिलीज
यह नई फिल्म GKIDS कंपनी दुनिया भर में रिलीज करेगी, जिससे दुनियाभर के प्रशंसक इस नए सफर का आनंद ले पाएंगे।
पिछली फिल्म ने 96वें एकेडमी अवार्ड्स में इतिहास रच दिया था, जब ऑस्कर जीतने वाली वह पहली गॉडजिला फिल्म बनकर उभरी थी।
उसने 'सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स' का एकेडमी अवार्ड जीता, जिसने गॉडजिला की वैश्विक पहचान को और भी मजबूत कर दिया।