Loading...
'रामायण' के कारण बढ़ेगा फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' का इंतजार? सामने आया ये कारण
'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज में बदलाव की उम्मीद

'रामायण' के कारण बढ़ेगा फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' का इंतजार? सामने आया ये कारण

Oct 27, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' दुनियाभर में अपनी भव्य रिलीज की तैयारी कर रही है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस पौरणिक गाथा को 5 नवंबर, 2026 पर IMAX समेत बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। अगले ही दिन 6 नवंबर को हॉलीवुड अपनी बहुप्रतीक्षित क्रीएचर एडवेंचर 'गॉडजिला माइनस जीरो' लेकर आ रहा है। चूकि दोनों ही फिल्में IMAX पर देखने के लिए बनी हैं, इसलिए 'गॉडजिला' की रिलीज में बदलाव किया जा सकता है।

कारण

IMAX शो की कमी से बदलेगा बना बनाया खेल?

टाइम्स नाउ के मुताबिक, भारत में 6 नवंबर को रिलीज हो रही 'गॉडजिला माइनस जीरो' में बदलाव किया जा सकता है।

कहा जा रहा है कि 'रामायण' IMAX स्क्रीन के लिए भारतीय सिनेमाघरों की पहली पसंद है। IMAX शो की कमी और स्क्रीन की संख्या के कारण, 'गॉडजिला माइनस जीरो' की भारत में रिलीज आगे बढ़ सकती है।

हालांकि, एडवेंचर फिल्म की भारतीय मार्केटिंग टीम ने अभी तक इन अटकलों पर कोई जवाब नहीं दिया है।

फिल्म

'गॉडजिला माइनस जीरो' के बारे में जानिए

'गॉडजिला माइनस जीरो' 2023 की ब्लॉकबस्टर और ऑस्कर विजेता जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' का आधिकारिक सीक्वल है, जिसे ताकाशी यामाजाकी ने निर्देशित किया है।

यह 'गॉडजिला' फ्रेंचाइजी की 38वीं फिल्म है, जिसमें कामिकी रयुनोसुके और हमाबे मिनामी मुख्य किरदार में हैं।

इसे जापान में 3 नवंबर को रिलीज किया जाएगा, जबकि अन्य देशों में यह 6 नवंबर को दस्तक देगी।

अब 'रामायण' के साथ IMAX स्क्रीन टकराव के चलते इसके निर्माता क्या फैसला लेंगे, यह देखने लायक होगा।

ADVERTISEMENT