ग्ली की पूर्व कलाकार बेका टोबिन दूसरी बार बनीं मां, सरोगेसी के जरिए दिया जन्म
'ग्ली' सीरियल की अभिनेत्री बीका टोबिन ने सरोगेट के जरिए अपनी दूसरी बेटी, मेयर जून मार्टिन, का स्वागत किया है। यह जानकारी उन्होंने 23 जुलाई को एक लाइव पॉडकास्ट 'लेडी गैंग' के दौरान दी थी।
दरअसल, मेयर का जन्म 19 जुलाई को ही हो गया था, क्योंकि सरोगेट मां केटी को प्री-एक्लेम्पसिया की समस्या हो गई थी।
NICU में है बीका की बेटी
मेयर का जन्म तय समय से साढ़े 5 हफ्ते पहले हो गया था। फिलहाल वह NICU में भर्ती है। टोबिन ने बताया कि वह अभी फीडिंग ट्यूब पर है, लेकिन उसकी हालत 'अच्छी' बनी हुई है।
डिलीवरी के दौरान बीका खुद मौजूद थीं और उन्होंने मिडवाइफ की मदद भी की। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'मेयर' अपने परदादा और दादी के सम्मान में रखा है।
मेयर का एक बड़ा भाई फोर्ड भी है, जिसका जन्म भी सरोगेसी के ज़रिए ही हुआ है। बीका टोबिन बांझपन और मातृत्व से जुड़े अपने सफर के बारे में हमेशा खुलकर बात करती रही हैं।