ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का पहला गाना 'तेरी नजर' जारी, जानिए कहां देखें फिल्म
क्या है खबर?
ऋचा चड्ढा और अली फजल की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को बीते साल 18 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था और इसे काफी पसंद किया गया। यह फिल्म खास है, क्योंकि बतौर निर्माता ऋचा-अली की यह पहली फिल्म है।
इसमें प्रीति पाणिग्रही, केशव बिनॉय किरण और कानी कुसृति जैसे कलाकार नजर आए।
अब निर्माताओं ने 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का पहला गाना 'तेरी नजर' जारी कर दिया है, जिसे प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।
कहानी
क्या है 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की कहानी?
'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का निर्देशन शुचि तलाती ने किया है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। जितिन गुलाटी ने भी फिल्म में अभिनय किया है।
यह फिल्म हिमालय के छोटे से पहाड़ी शहर पर स्थित बोर्डिंग स्कूल पर आधारित होगी, जिसमें 16 वर्षीया मीरा की कहानी को फिल्माया जाएगा।
फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि मीरा की मां कैसे उसे कभी बालिग होने का एहसास होने नहीं देती हैं। रिश्तों में प्यार फिल्म का केंद्रीय बिंदु होगा।
अली-ऋचा
बच्ची के साथ समय बिता रहे अली-ऋचा
ऋचा और अली इन दिनों अपनी बेटी जुनेरा इदा फजल के साथ समय बिता रहे हैं। दोनों ने 16 जुलाई, 2024 को अपनी पहली संतान का इस दुनिया में स्वागत किया है।
ऋचा और अली ने 4 अक्टूबर, 2022 को अपने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में शादी रचाई थी। शादी के 2 बाद वे माता-पिता बन गए हैं।
बता दें कि अली और ऋचा की पहली मुलाकात साल 2020 में आई फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी।