Loading...
एयरलाइन पर क्यों फूटा गिप्पी ग्रेवाल का गुस्सा? बोले- उनसे माफी तक नहीं मांगी गई
गिप्पी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

एयरलाइन पर क्यों फूटा गिप्पी ग्रेवाल का गुस्सा? बोले- उनसे माफी तक नहीं मांगी गई

Sep 17, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने टोरंटो से न्यू जर्सी जाने वाली अपनी फ्लाइट में बिजनेस क्लास से इकोनॉमी क्लास में डिमोट किए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। अपनी पोस्ट में अभिनेता ने बताया कि उन्होंने बिजनेस क्लास की सीट बुक की थी, लेकिन बोर्डिंग से ठीक पहले उन्हें इकोलॉमी क्लास में बैठा दिया गया। गिप्पी के अनुसार, कारण पूछने पर उन्हें फ्लाइट से उतारने की धमकी मिली।

नाराजगी

मदद करने की बजाया फ्लाइट से उतारने की बात कह दी

गिप्पी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'AC1504 फ्लाइट में @AirCanada के साथ मेरा अनुभव बहुत खराब रहा। मैंने बिजनेस क्लास के लिए पैसे दिए थे, लेकिन मुझे इकोनॉमी क्लास में बिठा दिया गया। जब मैंने पूछा कि क्या हुआ, तो जवाब बस यही था कि 'ऐसा हो गया, हम कुछ नहीं कर सकते। आप चाहें तो फ्लाइट लें या छोड़ दें।' एक साधारण माफी भी नहीं मांगी गई। मदद की बजाय मुझसे कहा गया कि फ्लाइट से उतार दिया जाएगा।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

आशा

जिसके लिए पैसे दिए, उसी सीट पर बैठना चाहते थे गिप्पी

उन्होंने विमान कंपनी पर नाराजगी जताते हुए आगे लिखा, 'मैं कुछ भी ज्यादा नहीं मांग रहा था। मैं सिर्फ वही बिजनेस क्लास सीट चाहता था जिसके लिए मैंने पैसे दिए थे और साथ ही सीट बदलने का कारण भी।'

उनकी पोस्ट पर यूजर्स भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। कुछ ने अपने अनुभवों को साझा किया।

काम के मोर्चे पर, गिप्पी को इस साल रिलीज हुई 'कैरी ऑन जट्टा 4' और 'सिंह वर्सेज कौर 2' में देखा गया था।

ADVERTISEMENT